पंजाब

निर्मलजीत वर्मा के बाद एसटीपी मोनिका आनंद भी हुईं बहाल, चंडीगढ़ से जारी हुए आदेश 

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा सस्पेंड किए गए नगर निगम बिल्डिंग ब्रांच जालंधर के अधिकारी अब बहाल होने लगे हैं। नगर निगम के सूत्र बताते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू ने सीनियर टाउन प्लानर मोनिका आनंद को बहाल कर दिया है| उनके बहाली के आदेश चंडीगढ़ से जारी कर दिए गए हैं| हालांकि अभी मोनिका आनंद तक आदेश नहीं पहुंचे है| बता दें कि लगभग 6 महीना पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने जालंधर का दौरा किया था और बिल्डिंग विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया था| इनमें एमटीपी बिल्डिंग इंस्पेक्टर समेत सीनियर टाउन प्लानर और असिस्टेंट टाउन प्लानर भी शामिल थे| वही बाद में निर्मलजीत वर्मा को भी सस्पेंड कर दिया गया| कुछ समय पहले निर्मलजीत वर्मा को बिल्डिंग इंस्पेक्टर के पद पर पुनः बहाल कर दिया गया| इसके बाद सीनियर टाउन प्लानर मोनिका आनंद की भी बहाली के आदेश जारी कर दिए गए हैं| इस संबंध में जब मोनिका आनंद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मुझे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है| अगर बहाली के आदेश जारी भी हो चुके हैं तो मेरे पास अभी तक कोई आर्डर नहीं पहुंचे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *