झारखण्ड

सीसीएल ने लगाया चिकित्सा शिविर

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के युवा विकास केंद्र पिलपिलो में बोकारो व करगली प्रक्षेत्र के सीएसआर के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 69 लोगों को डां नितीश कुमार ने इलाज कर दवा दिया। डाॅ. नीतिश कुमार ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि इस मौसम में हमेशा गर्म पानी का सेवन करें। ठंड से बचने की हमेशा प्रयास करें। शिविर को संचालन करने में जितेंद्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, किंग कोबरा सुप्रीमो श्याम सुंदर महतो, झामुमो नेता कमल प्रसाद महतो, भाजयुमो के मनोज कुमार महतो, सुनीता देवी अजय कुमार महतो, पुरन महतो, महावीर महतो का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *