पंजाब

राफेल पर लाचार राहुल गांधी का चोर मचाये शोर जैसा हाल : अशोक सरीन

Share now

जालंधर : लोकसभा से राष्ट्र सुरक्षा के लिए भारतीय वायु सेना को मजबूत करने वाली राफेल डील को पूरा कर लागू करने वाली मोदी सरकार पर झूठ का महल खड़ा कर जनता को गुमराह करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान राहुल गांधी पर पंजाब युवा भाजपा के तेजतर्रार मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि राफेल पर लाचार राहुल गांधी का चोर मचाये शोर जैसा हाल हो गया है क्योंकि जिस राफेल सौदे को करने में कांग्रेस ने अपनी केंद्र की 10 साल वाली यू.पी.ए. सरकार में बिना कोई ठोस कदम उठाए वायु सेना को मजबूत करने की बजाए 8 साल सिर्फ बातचीत में बिता दिए दूसरी तरफ 2014 में सत्ता में आयी मोदी सरकार ने रक्षा मंत्रालय के प्रमुख अधिकारियों माहिरों से 74 बैठकें कर राफेल विमान बनानी वाली कंपनी को 50 प्रतिशत से ज़्यादा कच्चा माल भारतीय कंपनियों से खरीदने का करार कर मात्र 3 साल में राफेल विमान भारतीय वायु सेना को देने का ऐतिहासिक कार्य कर भारतीय वायु सेना को मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ाया है जो राष्ट्रहित के लिए नहीं अपने निजी हितों में सरकार चलाने वाली कांग्रेस को बर्दास्त नहीं हो रहा है।जिसकी वजह से झूठा व गलत प्रचार कर कांग्रेस देश मे अपनी असलियत सामने आने से बचाने एवं अपनी खिसकी राजनीतिक जमीन को तलाशने का प्रयास कर रही है।सरीन ने कहा मोदी युग मे राहुल गांधी के भ्र्ष्टाचार की मिली विरासत को आगे बढ़ाने वाले सपने टूट रहे है क्योंकि राहुल गांधी को नाना जवाहर
लाल नेहरू के जीप,पिता बोफोर्स,माता अगस्ता,जीजा जमीन व अपने नेशनल हेराल्ड घोटाले की राजनीतिक विरासत मिली है।इतना ही नही कांग्रेस और उसके महागठबंदन मे शामिल होने वाली राजनीतिक पार्टियां कांग्रेस की केंद्र की यू.पी.ए सरकार मे 2008 को हुए टू.जी स्पेक्ट्रम घोटाला जिसमे 1.96 लाख करोड़,2009 मे सत्यम घोटाला जिसमे 14 हज़ार करोड़ का घोटाला,2010 मे कॉमनवेल्थ घोटाला जिसमे 70 हज़ार करोड़ का घोटाला,2012 मे कोयला घोटाला जिसमे भारत सरकार का 1.86 लाख करोड़ नुकसान,2012 मे देश की रक्षा हेलीकाप्टर घोटाला जिसमे 610 मिलियन अमेरिकन डॉलर(करीब 4 हज़ार करोड़ रुपए) रिशवत दे भारत का नुकसान करवाया जिस पर इटली की अदालत ने सोनिया गांधी पर इस घोटाले में शामिल होने का नोट तक लिखा,2012 मे टाटा ट्रक घोटाला जिसमे सेना को 1676 ट्रक देने के बदले 14 हज़ार करोड़ रिशवत दी गयी,2012 मे कोलाबा सोसाइटी आदर्श घोटाला जो सैनिको की विधवाओं व भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय कर्मचारियों को फ्लैट देने के नाम पर हुआ।इतना ही नही कांग्रेस की छत्रछाया मे तेलगी,बीमा,दूरसंचार,चारा,केतन पारिख,तेल खाद कार्यक्रम,बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज,ताज गलियारा,मनी लॉन्ड्रिंग जैसे सैंकड़ो घोटाले करवाने करने का गौरव कांग्रेस व उनके तथाकथित महागठबंदन के सहयोगी दलो को प्राप्त है।सरीन ने कहा देश मे 60 साल तक राज करनर वाली कांग्रेस जो सम्मान पूरे विशव मे भारत को नही दिलवा पायी और नरिंदर मोदी ने 4 सालो मे भारतीय संस्कृति व भारत पहचान को विशव मे शिखर तक पहुंचा पूरी दुनिया को भारत की महान विरासत के प्रति आकर्षित कर देश को आर्थिक,व्यापारिक,
समाजिक,सीमा सुरक्षा व हर क्षेत्र मे मजबूत किया है जो कांग्रेस अपनी भ्र्ष्ट नितियो की वजह से नही कर पाई थी।सरीन ने अंत मे कहा अगर लाचार राहुल गांधी सच्चे है तो देश को बताये उनकी दस साल की यू.पी.ए सरकार ने भारतीय सेनाओ को क्या मजबूती प्रदान की है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *