उत्तराखंड

पंचमुखी महादेव मंदिर कमेटी की बैठक, समिति को मिला नया नाम 

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर 

आज पंचमुखी महादेव मंदिर समिति की बैठक की गई जिसमें पुरानी समिति को ही पंचमुखी महादेव सेवा समिति के नाम से नई समिति का नाम दिया गया है एवं उसकी अध्यक्षता संजय अग्रवाल ने ओर संचालन पूर्व पालिका अध्यक्ष सोनू रावत द्वारा किया गया.


आपको बताते चले कि समिति का गठन 2014 में किया गया था किंतु वह निष्क्रिय सी हो गई थी पर पिछले कुछ दिनों से धर्मशाला द्वारा अतिक्रमण आदि की घटनाओं को देखते हुए समित को पुनः सक्रिय करने का प्रयास किया गया यहां यह भी मत्वपूर्ण है कि मंदिर के नाम पर तीन बीघा 4 बिस्वा भूमि रजिस्टर है किंतु उस पर कुछ हिस्से पर अतिक्रमण है निर्णय लिया गया कि इसके लिये साशन से पत्राचार किया जायेगा और कानूनी राय लेकर समिति को पंजीकृत किया जायेगा इसके साथ ही पदाधिकारियों को बढ़ाने पर विचार किया गया बैठक में गंगा गिरी गोस्वामी, सुरेंद्र गुप्ता,महेंद्र बंसल,प्रकाश मुरारी आदि लोग शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *