दिल्ली

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने गिरीश मित्तल

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन केंद्रीय कार्यालय में दिल्ली प्रदेश व राष्ट्रीय संगठन के विस्तार के संदर्भ में बैठक हुई जिसमें में अमित गुप्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष, अजय गुप्ता राष्ट्रीय महामंत्री, दीपक अग्रवाल राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, छाजू राम अग्रवाल राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य व समस्त और पदाधिकारियों की सहमती से गिरीश मित्तल जी को राष्ट्रीय संगठन मंत्री व दिल्ली प्रदेश प्रभारी शरद वार्ष्णेय जी को दिल्ली प्रदेश का संयोजक, सतीश कुमार गोयल जी को सहसंयोजक दिल्ली प्रदेश बनाया गया। वी. के. अग्रवाल जी को राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया! तथा बैठक में संजय गोयल, जिला अध्यक्ष गौतम बुध नगर, नवीन बंसल जी, सुषमा गर्ग, सुरेंद्र अग्रवाल, अमित जैन, मुरारी लाल गुप्ता, आशीष गर्ग, सोनू गुप्ता, बाल किशन अग्रवाल, सुजीत वार्ष्णेय, तुषार गोयल, मुनेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु उपस्थित रहे तथा दिल्ली प्रदेश की टीम के गठन हेतु गिरीश मित्तल को जिम्मेदारी दी गयी जिससे कि आगामी कार्यक्रम की कार्य योजना बनाकर एक भव्य कार्यक्रम किया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *