उत्तराखंड

बैरक में मृत मिला पुलिसकर्मी

राजेंद्र भंडारी, चंपावत

आज प्रातः पुलिस लाईन चम्पावत में नियुक्त कानि0 92 ना0पु0 जितेन्द्र बर्मन, पुलिस लाईन बैरक में अपने बिस्तर पर मृत पाया गया। उक्त आरक्षी वर्ष 2001 मे जनपद अल्मोड़ा से पुलिस विभाग मे भर्ती हुआ तथा जनपद ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ एवं चम्पावत जिले मे अपनी सेवाऐं दी । उक्त आरक्षी दिनांक 28.01.2004 से 05.02.2004 तक 35वीं वाहिनी पी0ए0सी0 लखनऊ मे आयोजित 52 वीं वी.एन. मलिक अखिल भारतीय पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तरांचल पुलिस फुटबाल टीम का कैप्टन रहा है ।

कोतवाली चम्पावत पुलिस द्वारा पंचायतनामा/ पोस्टमार्टम की कार्यवाही करने के पश्चात श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय चम्पावत एवं पुलिस के अधिकारियो/कर्मचारियों द्वारा मृतक को अन्तिम सलामी देकर श्रद्धान्जलि देने के पश्चात पुलिस वाहन से मय पुलिस गार्द उसके भाई मनोज बर्मन के साथ उसके गृह जनपद अल्मोड़ा को रवाना किया गया।

प्रभारी मीडिया सैल
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, चम्पावत
दिनांकः 04.02.2019

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *