पंजाब

भाजयुमो पंजाब के हर जिले में करेगी मैराथन : सन्नी शर्मा

Share now

जांलधर : भारतीय जनता युवा मोर्चा ( भाजयुमो ) आगामी 10,11,12 फरवरी को प्रदेश भर में मैराथन कर युवाओं से जुडेगा । जिसमें हर जिला स्तर पर यह मैराथन का आयोजन किया जाएगा ।
जिसमें बात रखते हुए भाजयुमो पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा ने बताया कि जिस प्रकार से पूरे देश में नरेन्द्र मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास के लक्ष्य को लेकर सभी वर्गों का विकास जिसमें उज्ज्वला योजना के तहत हर घर तक गैस कनेक्शन देना हो मुद्रा योजना और जन धन योजना के 32 करोड़ गरीबों के जनधन खाते खोले गए. ऐसी सैकड़ों योजना जिसमें हर वर्ग को लाभ मिला जिसको लेकर भाजयुमो मैराथन का आयोजन कर लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों को आम जन मानस तक पहुँचाने का कार्य करेगा।
उन्होंने ने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश को जोड़ने का काम कर रहे हैं मगर कुछ राजनीतिक दल अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर एक साथ मिलकर मिलावटी गठबंधन बना देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं जिससे हम सबको मिलकर मिलावटी गठबंधन को रोकना होगा.

शर्मा ने कहा कि देश का युवा को इसके प्रति अवगत रहना चाहिए कि देश विरोधी ताकतों से देश को बचाने के लिए मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना होगा ।
उन्होंने ने सभी युवाओं को इस मैराथन मे बढ़-चढ़ कर भाग लेने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *