पंजाब

शिअद का वाइस प्रेसीडेंट बनने पर अकाली नेताओं ने मक्कड़ को किया सम्मानित

नीरज सिसौदिया, जालंधर
वरिष्ठ अकाली नेता सरबजीत सिंह को अकाली दल का वाइस प्रेसीडेंट बनाये जाने पर वरिष्ठ अकाली नेता व शिअद केे शहरी जिला वाइस प्रेसीडेंट परमप्रीत सिंह विट्टी और जनरल सेक्रेटरी अमरजीत सिंह मंंगा एवंं उनके साथियों ने सम्मानित किया.
सम्मान समारोह का आयोजन पक्का बाग स्थित विट्टी के कार्यालय में किया गया था. इस मौके पर सरदार विट्टी ऩे कहा कि सरबजीत सिंह मक्कड़ एक सुलझे हुए लोकप्रिय नेता हैं. उन्हें अकाली दल का वाइस प्रेसीडेंट बनाने के लिए हम सरदार प्रकाश सिंह बादल और सरदार सुखबीर सिंह बादल के आभारी हैं. मक्कड़ साहब के साथ अकाली दल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता अपना जी-जान लगा देगा. आगामी लोकसभा चुनाव में अकाली दल पूरे पंजाब में जीत दर्ज करायेगा.

इस मौके पर मक्कड़ ने सरदार बादल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे वह पूरी मेहनत और निष्ठा से निभायेंगे. इस मौके पर सरदार अमरजीत सिंह मंगा, राजा परविंदर सिंह, मेहता जी, सुनील महाजन, सतबीर सिंह लाडी, हरप्रीत सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, अगमजोत सिंह, डॉ. संजय चौहान और जनकराज सहित विभिन्न लोगों ने मक्कड़ को फूलमालाओं से लाद दिया और नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *