बिहार

दुर्गा पट्टी को हरा कर सोठगांव ने जीता टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच

एजाज अंसारी, हरलाखी 

मिथिला क्रिकेट क्लब कसेरा द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मंच संचालक विजय मार्सल ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन डॉ नरेश कुमार एवं डॉ बीके यादव ने किया. सभा को संबोधित करते हुए डॉ बी.के यादव ने कहॉ कि जिस तरह कोई व्यक्ति बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन की ऊंचाईयों को छू सकता है उसी प्रकार एक बेहतर खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन कर अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर भी अपनी पहचान बना सकता है. पहले दीन दुर्गापट्टी बनाम सोठगांव के बीच खेला गया। जिसमें दुर्गापट्टी ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

निर्धारित 12 ओवरों में 10 विकेट के गवाकर 82 रनों का विशाल लक्ष्य सोठगॉव को दिया। जवाब में खेलने उतरी सोठगांव की टीम ने 10 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 83 रन बनाकर जीत हासिल की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *