पंजाब

17 मार्च को श्वेत मलिक व सन्नी शर्मा के नेतृत्व में ऐतिहासिक होगा युवा सम्मेलन : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर : देश मे दोबारा मोदी सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब मे लोकसभा चुनावों की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है उक्त शब्द पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज अशोक सरीन हिक्की ने बोलते हुए कहा 17 मार्च रविवार को पंजाब भाजपा प्रधान शवेत मलीक व पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा के नेतृत्व मे फगवाड़ा मे इतिहासिक युवा सम्मेलन होगा।जिसमे राष्ट्रीय भाजपा नेता पंजाब के किसानों नौजवानों व जनता को मोदी सरकार की तरफ से देश को मजबूत करने वाली योजनाए,5 साल में हुए इतिहासिक विकास कार्य एवं विदेश नीति मे हुए बदलाव के बारे जानकारी देंगे।सरीन ने बताया लोकसभा चुनावो मे पंजाब कांग्रेस को नौजवान नौकरी मोबाइल, बेरोज़गारी भत्ता देने,किसानो के कर्ज़ा माफी जैसे पंजाब की जनता से किए सैंकड़ो झूठे चुनावी वादों का जवाब देगे क्योंकि विधानसभा चुनावो मे कांग्रेस ने जनता की भावनाओ का राजनीतिकरण कर युवाओ के भविष्य का शोषण किया है।सरीन ने बताया युवा भाजपा पंजाब प्रधान सन्नी शर्मा ने प्रदेश कार्यकारणी एवं सभी जिला युवा भाजपा प्रधानो को युवा सम्मेलन को सफल बनाने हेतु युवाओ से सम्पर्क कर उनको फगवाड़ा सम्मेलन मे लेकर पहुंचने का कार्य सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *