उत्तराखंड

नहीं रहे समाज सेवी विष्णु दत्त

Share now

दीपक शर्मा, भिंगराड़ा 

लधियाघाटी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडियोली निवासी क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी 82वर्षीय विष्णु दत्त जोशी का शनिवार की सुबह को आकस्मिक निधन हो हो गया है श्री जोशी बचपन से ही लधियाघाटी क्षेत्र के चहुंमुखी विकास एवं क्षेत्र अच्छे कार्यों को करने कराने मे अपना पूरा सहयोग करते रहते थे लधियाघाटी क्षेत्र के गड्यूड़ा एवं रीठा साहिब मे रामलीला के मंचनो को लेकर समाज को आगे बढाने का कार्य किया लधियाघाटी क्षेत्र के धूनाघाट भिंगराड़ा रीठा साहिब रोड को बनवाने भी अथक प्रयास किया.
श्री विष्णु दत्त जोशी जिलाध्यक्ष श्री भुपेंद्र प्रकाश जोशी राज्य कर्मचारी परिषद चम्पावत के चाचा है श्री जोशी के पांच पुत्र हैं.
श्री जोशी को उनके जेष्ठ पुत्र भुवन जोशी के साथ साथ रमेश जोशी, सुरेश जोशी, मोहन जोशी एवं गिरीश जोशी ने मुखाग्नि दी और श्री जोशी के निधन सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया पाटी सहित क्षेत्र के महेश जोशी, घनश्याम, हरी दत्त, शिव दत्त, सुभाष चन्द्र,चिन्तामणि, हेमचंद्र, भीम सिंह, धर्मानन्द, दलीप सिंह, जगदीश सिंह आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *