पंजाब

शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान की बदौलत हिंदुस्तान को आज़ादी मिली : राकेश राठौर

जालंधर :  जाग्रति मंच की तरफ से शहीद भगत सिंह,राजगुरु,सुखदेव का शहीदी दिवस पर चेयरमैन किशनलाल शर्मा की अध्यक्षता में विशाल समागम सम्पन हुआ|इस कार्यक्रम का शुभारम्भ देश भक्ति का गीत”प्रणाम है उन्हे वीरा नू जीना धरम ते सीस कटाए ने”गाकर किया गया और सैंकड़ो नौजवानो ने भारत माता की जय वन्देमातरम के जयघोष लगाए गए|जिसके बाद पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर,शहीद भगत सिंह के नाती सुखजिंदर सिंह संघा,पंजाब भाजपा नेता अशोक गाँधी,जिला भाजपा प्रधान रमन पब्बी,आरएसएस से बलराज गुप्ता,धर्म जागरण पंजाब के प्रचारक जतिंदर जी,पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा आदि ने ज्योति प्रज्वलित करके किया|इस अवसर पर युवाओ को सम्बोदित करते हुए शहीद भगत सिंह के नाती सुखजिंदर सिंह संघा ने कहा भगत सिंह राजगुरु सुखदेव को फांसी दिलाने वालो के वंशजो को नौजवान माफ़ नहीं करेंगे क्युकी उनको फांसी उस समय के कुछ नेताओ की सहमति से उनकी राजनितिक स्वार्थो की पूर्ति के लिए दी गयी है|

इस अवसर पर पंजाब भाजपा के महामंत्री राकेश राठौर ने कार्यक्रमों के आयोयको को बधाई देते हुए कहा शहीदों के त्याग तपस्या बलिदान की बदौलत हिंदुस्तान को आज़ादी मिली है जिसको कोई भारतवासी कभी भूल नहीं सकता|मंच के चेयरमैन किशनलाल शर्मा ने कहा पंजाब क्रन्तिकारी वीरो की धरती है जहा स्वार्थी राजनेताओ की बदौलत पंजाब की जवानी नशाखोरी के दलदल में फस ख़तम होती जा रही है जिसके लिए पंजाब के युवाओ को निजी स्वार्थ छोड़ देशहित के लिए शहीद क्रांतिकारियों के मार्गदर्शन पर चलकर नशाखोरी के कलंक को मिटाना होगा|इस अवसर पर मंच के प्रधान परमजीत सिंह कंबोज व महामंत्री अजमेर सिंह बादल ने आये हुए अतिथियों को शहीद भगत सिंह राजगुरु सुखदेव का चित्र देकर सम्मानित किया गया|इस मोके पर भाजपा मंडल प्रधान अजय चोपड़ा,राजिंदर शर्मा,डॉ विनीत,महामंत्री ललित बब्बू,सुनील कुकरेती,पंजाब युवा भाजपा मीडिया इंचार्ट्ज अशोक सरीन हिक्की,पंजाब कल्चरल इंचार्ज सन्नी शर्मा,जिला युवा भाजपा प्रधान संजीव मनी,दविंदर कलेर,अजय जगोता,विवेक खन्ना,पंजाब भाजपा महिला मोर्चा सदस्य कमलजीत कौर गिल,सिम्मी मुल्तानी,आशु गुप्ता,अश्वनी मिंटा,अमरीक सिंह बिरदी,तजिंदर शर्मा,कुलदीप तिवाड़ी,गौरव राय,राकेश शर्मा,अनु शर्मा,शैली शर्मा,मीनू अरोड़ा,उषा शर्मा,संजय प्रश्र,हरदीप सिंह राजू,केशव शर्मा,विद्या सागर शर्मा,रजिंदर कौर बादल,आज़ाद सिंह,परशोरतम नायर,गुरदेव सिंह देबी, हनी दादर,कमल ग्रोवर,जसविंदर सिंह,मंगलसेन लाडा,दलीप मुरगई,संदीप तोमर,रमेश सोनी,इक़बाल सिंह कंग,मनिदर सिंह खेड़ा आदि भारी संख्या मे नौजवान उपस्थित थे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *