पंजाब

क्रश और भगत सिंह की सफलता के बाद ‘डू एंड डाई’ से धमाल मचाने जा रही है पंजाबी सिंगर राजा और नारायण की जोड़ी, सिंगापुर में हुई शूटिंग

नीरज सिसौदिया, जालंधर
अपने पहले ही ट्रैक से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाले पंजाबी सिंगर राजा घुम्मन और म्यूजिक मैन के नाम से मशहूर संगीतकार नारायण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर धमाल मचाने जा रही है. राजा घुम्मन अपना नया ट्रैक डू एंड डाई लेकर आ रहे हैं. इसका संगीत म्यूजिक मैन नारायण शर्मा ने दिया है जबकि गीतकार माइकल मट्टू हैं.

 

डायरेक्टर पंकज सोनी के निर्देशन में इसका वीडियो सिंगापुर और मलेशिया के विभिन्न स्थानों में शूट किया गया है. इसके वीडयो में राजा के साथ मलेशियाई मॉडल सिमरन सिम्मी अपने हुस्न के जलवे दिखाती नजर आयेंगी. यह ट्रैक आगामी आठ जून को लॉन्च होगा. इसके बाद राजा एक और ट्रैक हाई स्टैंडर्ड लेकर आयेंगे जिसकी रिकार्डिंग चल रही है. बता दें कि छोटी सी उम्र में राजा संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं. इससे पहले उनके दो ट्रैक क्रश और भगत सिंह तेरी कुर्बानी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *