पंजाब

दोबारा मोदी सरकार बनते ही सऊदी अरब में फंसे पंजाबियों की वापसी का रास्ता खुला, 14 को लौटेंगे वतन : अशोक सरीन हिक्की

जालंधर : देश में दोबारा मोदी सरकार बनते ही सऊदी अरेबिया मे पिछले लंबे समय से फसे भारतीयो की वापसी का रास्ता खुल गया इस बात की जानकारी पंजाब युवा भाजपा के मीडिया इंचार्ज एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की ने दी है।सरीन ने बताया पिछले कई महीनो से फसे भारतीयो के सहयोग के लिए भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज सऊदी सरकार के साथ भारतीय दुतावास के माध्यम से सम्पर्क मे थे और विदेश राज्य मंत्री जर्नल वी.के सिंह तो खुद सऊदी अरेबिया जाकर मुशकिल मे फसे भारतीयो से मिलकर आये थे।जिसके बाद सभी भारतीयों की स्वास्थ सेवाएं,खाने पीने,रहने सहने एवं रोजमर्रा की जर्रूरी सुविधाओं को यकीनी बनाने का काम भारतीय दुतावास को सौंप कर आये थे।सरीन ने बताया की उनको आज भारत के विदेश मंत्रालय के माध्यम से जानकारी मिली की 14 जून तक 500 के करीब भारतीय वापिस भारत आ जाएंगे जिनके पास ना तो वीसा और नाही पैसे और टिकट थी जिनको वापिस भारत भेजने के लिए भारत की मोदी सरकार के विदेश मंत्रालय ने हर तरह कर वापिसी की टिकट देकर सहयोग किया है,जो कुछ रह गए है वह सब भी जल्द वापिस आ जाएंगे।सरीन में बताया इस बात की पुष्टि सऊदी अरेबिया रियाद मे भारतीय दूतावास के काउंसलर देशमुख भट्टी और भारत मे रहते पीड़ितों के परिवारों ने कर दी है।इस सारे कार्य को पूरा करने मे भारत सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज,जर्नल वी.के सिंह,पंजाब भाजपा प्रधान शवेत मलीक,महामंत्री राकेश राठौर,संगठन महामंत्री दिनेश कुमार ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया जिनकी बदौलत असंभव कार्य संभव हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *