देश

पहली नवरात्रि पर लगभग 2 लाख तीर्थ यात्रियों ने किये मां पूर्णागिरि के दर्शन

Share now

राजेंद्र भंडारी, टनकपुर

हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा और नवरात्रि के प्रथम दिन मां पूर्णागिरि दरबार में तीर्थ यात्रियों का सैलाब उमड़ पड़ा.

मंदिर समिति के अध्यक्ष भुवन चन्द्र पांडे ने बताया कि पहले दिन लगभग दो लाख भक्तों ने मां के दर्शन किये. लोग बूम से ही पैदल मां के दरवार में शीश झुकाने चल पड़े.

वहीं, भीड़ को कंट्रोल करने में मां पूर्णागिरी समिति ,पुलिस के सीओ नरेश चंद,मेला मजिस्ट्रेट ओर sdm दयानंद सरस्वती, कलिमन्दिर थाना प्रभारी लष्मन सिंह,समिति उपाध्यक्ष कैलाश पाण्डे समिति के दर्जनों स्वय सेवको का स्टाफ लगा रहा. लगभग 10 स्थानों पर बेरिकेड्स लगाकर भीड़ को कंट्रोल किया. वही मेला व्यवस्था में थाना प्रभारी कलिमन्दिर का प्रयास सराहनीय रहा समिति अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सम्मानित किया जाएगा वही मेले के चलते नेपाल के बाजारों में भी खासी भीड़ ओर चहल पहल देखी गयी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *