दुनिया देश राजस्थान

दो हजार रुपयों के लिए युवक भूल गया दोस्ती, कर दी दोस्त की हत्या…

जिले के भवानीमंडी थाना क्षेत्र के पचपहाड़ कस्बे में देर रात 2 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर एक युवक ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी. भवानीमंडी थाना पुलिस ने आरोपी हरीश को गिरफ्तार कर लिया है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने बताया कि पचपहाड़ निवासी इकरार खान और हरीश आपस में सब्जी बेचने का कार्य करते थे और आपस में दोस्त और पड़ोसी भी थे. कुछ दिन पूर्व इकरार ने हरीश को दो हजार रुपये उधार दिए थे. जब मृतक इकरार की पत्नी रुपये लेने हरीश के घर पहुची, उस दौरान आरोपी हरीश की मां से दोनों की बहसबाजी हो गई और हरीश ने भी मृतक की पत्नी को अपशब्द बोले.

ऐसे में जब इकरार हरीश के घर पहुंचा, तो आरोपी हरीश ने शराब के नशे में इकरार को चाकू मार दिया. गंभीर घायल इकरार को परिजन भवानीमंडी चिकित्सालय लाए, जहां उपचार के दौरान इकरार की मौत हो गई. पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है, तो वहीं वारदात के आरोपी हरीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *