हरियाणा

सरसों खरीद नहीं होने के विरोध में फूटा किसानों का गुस्सा

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना कस्बे की अनाज मंडी में सरसों की खरीद न होने से किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया| उक्त खरीद करीब एक सप्ताह से बंद है| जिसको लेकर किसानों में भारी रोष एवं गुस्सा व्याप्त है| सरकार ने खरीद के लिए हैफैड एजेंसी को नियुक्त किया हुआ था| किन्तु उसके पश्चात् खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी थी| जिन्होंने आजतक भी सरसों की खरीद नहीं की थी| वहीँ पीड़ित किसानों ने एसडीएम सोहना से मिलकर खरीद जल्द शुरू किये जाने को कहा है|

मंगलवार को उत्तेजित किसानों का गुस्सा सड़क पर आ गया| किसानों ने सरसों की खरीद करीब एक सप्ताह से न होने से जोरदार विरोध किया तथा सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की| सरकार ने वर्तमान में खरीद के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को नियुक्त किया हुआ है| किन्तु उक्त विभाग ने आजतक भी फसल की खरीद नहीं की है| ऐसा होने से किसान काफी परेशान हैं तथा फसल रात भर खुले रूप में मंडी में पड़ी रहती है| किसान वकील अहमद, मंगत नंबरदार, अमीचंद, गफ्फार, संजय, रगबीर आदि ने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त खरीद करीब एक सप्ताह से नहीं हो रही है| सरकारी अधिकारी आदेशों की अवहेलना करने में लगे हुए हैं| किसानों की अधिकांश फसल खेतों में पड़ी है| जबकि मौसम ख़राब होने से नुकसान होने की सम्भावना बनी हुई है| इस मौके पर गाँव सांचोली, करंकी, खेडली, बालूदा आदि दर्जन भर गाँवों के किसान मौजूद थे| किसानों ने उक्त समस्या के बारे में एसडीएम सोहना को भी अवगत करा दिया है| वहीं सोहना एसडीएम चिनार चहल ने पीड़ित किसानों को आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही सरसों की खरीद शुरू कर दी जाएगी|
गेहूं की खरीद हुई शुरू
सोहना अनाज मंडी में सरकार द्वारा गेहूं की खरीद शुरू कर दी गई है| जिसके लिए सरकार ने हरियाणा वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन को जिम्मेदारी सौंप दी है| जो 1840 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद करेगा| विभाग ने करीब 21 हज़ार क्विंटल गेहूं की खरीद की है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *