दिल्ली

मदीना से लौटे दिल्ली हज कमेटी के चेयरमैन हाजी इशराक अहमद, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी से सीलमपुर के विधायक हाजी इशराक अहमद का वतन वापसी पर जोरदार स्वागत किया गया. रात लगभग साढ़े दस बजे की मदीना की फ्लाइट नंबर एसवी 2758 से दिल्ली हज कमेटी के चेयरमैन हाजी इशराक अहमद उमराह से लौटे थे. टर्मिनल -3 पर उनके स्वागत के लिए मोहम्मद आसिफ, शमसुद्दीन, मो. शहजाद मलिक, अफजल मोहम्मद आसिफ और आम आदमी पार्टी के युवा नेता नईम मलिक उनका पुरतापाक इस्तकबाल किया. उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया. बताया जाता है कि हज यात्रा पर जाने वाले भारतीयों को मदीने में अच्छी सुविधाएं मिलें इसलिए हाजी इशराक वहां के दौरे पर गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *