हरियाणा

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Share now

सोहना, संजय राघव
सोहना के हरी नगर में दुकान से सामान लेने गई नाबालिग युवती के साथ मोहल्ले के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया l पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी लड़की पास में ही स्थित दुकान से सामान लेने गई थी इस दौरान दोनों युवक उसे बहला-फुसलाकर पास एक मकान में ले गए जहां इस घिनोने कार्य को अंजाम दियाl इस मामले में पीड़िता के परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है lइस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.
जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी बेटी पास ही दुकान पर से सामान लेने गई थी. उस दौरान हरी नगर के रोहित व राहुल वहां खड़े हुए थे l दोनों उसे बहला-फुसलाकर पास के एक मकान में ले गए जहां जाकर उन दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया l इस मामले की शिकायत पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए सोहना पुलिस ने दोनों के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है.
थाना प्रभारी अरविंद दहिया ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है lपीड़िता के 164 के बयान कराए जा रहे हैं व पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *