दिल्ली

Rwa छत्ता लाल मियां और इलाका सुधार कमेटी ने चांदनी महल के एसएचओ समेत पुलिस अफसरों को किया सम्मानित

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, लाल छत्ता मियां और इलाका सुधार समिति की ओर से संयुक्त रूप से चांदनी महल के एसएचओ विनोद कुमार सिंह का स्वागत किया और बुके देकर उन्हें सम्मानित किया.
छत्ता लाल मियां एसोसिएशन के नईम मलिक ने बताया कि इस अवसर पर विनोद कुमार ने कहा कि वह इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने का पूरा प्रयास करेंगे. साथ ही जनता की मदद के लिए 24 घंटे मौजूद रहेंगे. इस दौरान एटीओ राजीव शाह और इंस्पेक्टर संजीव वर्मा का भी स्वागत किया गया. स्वागत करने वालों में आरडब्ल्यूए चेयरमैन अमीनुद्दीन, ज्वाइंट सेक्रेटरी इमरान, कोषाध्यक्ष ताहिर मलिक, सचिव शमशुद्दीन और आसिफ मलिक शामिल थे.


वहीं इलाका सुधार कमेटी की ओर से चेयरमैन मोहम्मद शकीर, वाइस प्रेसीडेंट मोहम्मद सलेम, महासचिव मैनुद्दीन, ज्वाइंट सेक्रेटरी मो. शकील और शाहिद, सचिव अलाउद्दीन मौजूद थे. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शजाद मलिक थे. इसके अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *