पंजाब

जल्द गिराई जाएंगी जालंधर की आधा दर्जन से अधिक अवैध कॉलोनियां, लिस्ट तैयार : ईओ रणदीप गिल

नीरज सिसौदिया, जालंधर
होशियार पुर में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के बाद अब जालंधर विकास प्राधिकरण जालंधर जिले की अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है. जालंधर की इन अवैध कॉलोनियों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी. इन अवैध कॉलोनियों की सूची भी जालंधर विकास प्राधिकरण ने तैयार कर ली है. यह बातें इंडिया टाइम 24 के साथ खास बातचीत में पुडा के ईओ रणदीप सिंह गिल ने कहीं.
उन्होंने कहा कि लगभग बीस कॉलोनियां हमारे राडार पर हैं. इनमें से आठ कॉलोनियां होशियार पुर की थीं जिन पर कार्रवाई की जा चुकी है. जालंधर की लगभग आठ कॉलोनियों की सूची तैयार कर ली गई है. जल्द ही इन पर भी कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि, जालंधर की हो कौन सी कॉलोनियां हैं जिन पर कार्रवाई की जाएगी, इस पर ईओ ने फिलहाल कोई भी खुलासा नहीं किया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इंडिया टाइम 24 ने पिछले दिनों दिन अवैध कॉलोनियों का खुलासा किया था उन कॉलोनियों को भी ईओ ने अपनी कार्रवाई की सूची में शामिल किया है. इसके अलावा काला संघा की कॉलोनियों पर भी कार्रवाई हो सकती हैै
बहरहाल, ईओ भले ही जालंधर में महज सात से आठ अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की बात कह रहे हों लेकिन यहां लगभग तीन दर्जन से भी अधिक ऐसे अवैध कॉलोनियां हैं जो मार्च 2018 के बाद काटी गई हैं. साथ ही इन कॉलोनियों को रेगुलर भी नहीं किया जा सकता है. अगली किस्त में हम ये खुलासा करेंगे कि पुडा का वह कौन सा एसडीओ है जो शहर में बड़े पैमाने पर अवैध कॉलोनियों का काला खेल चला रहा है. साथ ही जिन कॉलोनियों से इसने रिश्वत की मोटी रकम ली है उन्हें इसने ईओ की नजरों से भी छुपा लिया है. यह सब जानने के लिए पढ़ते रहिये www.indiatime24.com.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *