बिहार

कृष्ण गोपाल की छुट्टी, राकेश सिंह हो सकते हैं सांसद महबूब अली कैसर के नए निजी सचिव

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
केंद्रीय हज कमेटी के चेयरमैन और खगड़िया के सांसद चौधरी महबूब अली कैसर ने अपने पिछले कार्यकाल के दौरान निजी सचिव रहे दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर निवासी कृष्ण गोपाल गुप्ता की निजी सचिव पद से छुट्टी कर दी गई है। अब खगड़िया के ही रहने वाले कर्मठ नेता राकेश सिंह को नया निजी सचिव बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।
लोजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बताया कि पिछले कार्यकाल के दौरान जब कृष्ण गोपाल निजी सचिव थे तो खगड़िया की जनता को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी काफी परेशान होना पड़ता था। जब तक चौधरी महबूब अली कैसर से मुलाकात नहीं होती थी तब तक कोई काम ही नहीं होता था। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं का मनोबल गिरने लगा था और उन्होंने कृष्ण गोपाल का बड़े पैमाने पर विरोध शुरू कर दिया।
राकेश कुमार सिंह
इतना ही नहीं लोकसभा चुनावों में उन्होंने चौधरी महबूब अली कैसर को इसी शर्त पर समर्थन देने का भरोसा दिलाया था कि अगर वह चुनाव जीते तो कृष्ण गोपाल की जगह खगड़िया के ही किसी कर्मठ नेता को निजी सचिव बनाया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को आवश्यक कार्य कराने के लिए भटकना न पड़े।
इसी का नतीजा है कि गत लोकसभा चुनावों में महबूब अली जीते और उन्होंने कृष्ण गोपाल को निजी सचिव के पद से हटा दिया। अब लोकसभा चुनाव में महबूब अली की जीत के लिए जी-जान लगाने वाले स्थानीय जनप्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह को निजी सचिव बनाने की अटकलें तेज हो गई हैं। जल्द ही नए निजी सचिव की घोषणा कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *