यूपी

पत्रकार की बाइक हुई चोरी, घंटों में बाइक बरामद- चोर फरार

विकास द्विवेदी, बहराइच

जनपद गोंडा में विगत रात उद्देश्य कुमार पाठक जो कि नारी ज्ञान स्थली मोहल्ला के एक गली में रहते है उनकी बाइक चोरी हुई जिसका गाड़ी नंबर up43 AH 3466 है जो एच एफ डीलक्स रेड और ब्लैक कलर की है.
घटना गोण्डा के नारी ज्ञान स्थली स्कूल के पास की है जहाँ रात करीब 10 बजे गाड़ी खड़ी करके उद्देश कुमार पाठक पुत्र बासुकी नाथ पाठक सोने के लिए अंदर चले गए सुबह उठने के बाद करीब 7 बजे उन्हें पता चला की गाड़ी चोरी हो गई है. उन्होंने 100 डायल पर कॉल किया और प्रशासनिक कार्य करने हेतु नगर कोतवाली गोण्डा में जब पहुचे तो कोतवाल द्वारा बताया गया कि एक गाड़ी मिश्रौलिया पुलिस चौकी पर रात के समय पकड़ी गई है आप वहा जाकर चेक करले की आप की गाड़ी है या नहीं जब उद्देश कुमार पाठक वहाँ पहुचे तो पता चला की उन्ही की गाड़ी है जिसको तीन पुलिस क्रमश: प्रदीप यादव ,सूरज कुशवाहा, इक़बाल अंसारी द्वरा रात में गस्त के समय उपरितंनपुरवा से बरामद किया परंतु चोर फरार हो गया जिसकी सुचना रात में ही कोतवाल को दे दिया था, उद्देश्य कुमार पाठक पत्रकार है और उन्होंने ऐसे नेक और ईमानदार पुलिस कर्मियों को आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया , मिस्रौलिया चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने सराहनीय कार्य हेतु सिपाहियों की तारीफ की एवँ आश्वासन दिया कि पुलिस अराजकतत्वों के खिलाफ चौबीस घंटे सख्त है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *