यूपी

रोशनी से जगमगाया छत्रपति शिवाजी चौक, भाजपा नेताओं ने किया ये काम…

नीरज सिसौदिया, बरेली 

भारत माता के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर आज सायंकाल 6:30 बजे छत्रपति शिवाजी चौक राजेंद्र नगर पुराना शील अस्पताल चौराहा पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा एवम निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू जागरण मंच माननीय गुलशन आनन्द के निर्देशन में
वरिष्ठ पार्षद एवं सदस्य बरेली विकास प्राधिकरण सतीश चन्द्र सक्सेना कातिब मम्मा ने माल्यार्पण किया.

पार्षद आरेंद्र अरोरा कुक्की, चित्रा जौहरी मंडल अध्यक्ष, विक्रम शर्मा आशीष शर्मा, अनिल सक्सेना रेखा श्रीवास्तव, रोहित रेकरीवाल, प्रवीण भारद्वाज, पवन रायजादा, एडवोकेट शिवम वर्मा, महानगर महामंत्री हिन्दू जागरण मंच मनोज शर्मा, देवेंद्र शर्मा, केवलानंद गौर राजीव जौहरी आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए.

साथ ही स्थानीय एवं राहगीर लोगों ने वीर शिवाजी की स्मृति में मोमबत्तियां जलाकर भारत माता के वीर सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *