पंजाब

लोकसभा 2024 व 2022 पंजाब विधानसभा के चुनाव की जीत की नींव रखेगा भाजपा का सदस्यता अभियान : अशोक सरीन 

Share now

जालंधर : भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के मीडिया प्रभारी एडवोकेट अशोक सरीन ने कहा कि भाजपा द्वारा शुरू किया गया व्यापक सदस्यता अभियान 2024 के लोकसभा व पंजाब मे 2022 को होने वाले विधानसभा चुनावो मे जीत की नींव रख पंजाब के हर हर गांव,हर शहर,हर बूथ ओर कार्यकर्ताओ को तैयार करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस अभियान के तहत कार्यकर्ताओं को देश भर में दो करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है जबकि पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं ने अपना लक्ष्य आठ करोड़ सुनिश्चित किया है।

ऐसे में वह दिन दूर नहीं जब भाजपा के सदस्यों की संख्या आठ करोड़ का इजाफा हो जाएगा। श्री सरीन ने कहा कि पिछले चुनाव में विपक्षियों ने जीत के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन जनता ने भाजपा को जिताकर यह साबित कर दिया कि राष्ट्रवाद को कोई चुनौती नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी को 163000 में से 132000 बूथों पर विजय मिली थी जो अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

लोकसभा चुनाव में भाजपा की शानदार जीत पर लोगों की पीठ थपथपाते हुए श्री सरीन ने कहा कि इस प्रचंड जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं का खून-पसीना है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं के बल पर हर लक्ष्य को पूरा करने की अपेक्षा संगठन करता है। श्री सरीन का मानना है कि एक कार्यकर्ता के तौर पर भाजपा का सदस्य होने के नाते अपने आपको हमें कभी कम नहीं आंकना चाहिए। भाजपा का कार्यकर्ता किसी भी कठिन परिस्थति मे जोश होश धैर्य के साथ-साथ कुशल नेतृत्व के चलते असंभव को सम्भव बना कमाल कर रहा है।अशोक सरीन के अनुसार सदस्यता अभियान भारत व पंजाब की प्रगति के लिए विश्वास, दोस्ती और बंधुत्व का एक बहुत ही मजबूत सूत्र साबित होगा क्योंकि आज देश के हर गांव,शहर मे बैठे नौजवान,किसान,व्यापारी
,महिलाएं बच्चे व हर जाति पंथ धर्म के लोग भाजपा से जुड़ कर अपने परिवार,शहर,राज्य व देश की तरक्की करने के कार्य मे कार्य कर भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते है।इस राष्ट्रहित के कार्य मे हर पंजाबी सबसे बड़ी संख्या मे अपना सहयोग,समर्पण त्याग कर हर गांव,हर शहर,हर गली मे कार्य करेगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *