झारखण्ड

वन सुरक्षा समिति की बैठक में लिया निर्णय, पावर ग्रिड कंपनी को जंगल नहीं काटने देंगे

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
केन्द्रीय वन सुरक्षा प्रबंधन समिति की बैठक रविवार को कंजकिरो पंचायत भवन में समिति के संयोजक खिरोधर महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए संयोजक श्री महतो ने कहा कि जंगल को बचाना हमारे लिए सरकार ने चुनौती दिया , हमलोग मरते दम तक जंगल बचाने के लिए तैयार रहेंगे।किसी शर्त में पावर ग्रिड कंपनी को जंगल की अंधाधुंध कटाई और लकड़ी की तस्करी नहीं होने देगी समिति। साथ ही वन सुरक्षा समिति के पदाधिकारीयों ने निम्न बिन्दुओं पर चर्चा किया गया।
वन प्रबंधन पर ग्राम सभा के अधिकार ,वन विभाग द्वारा टावर लाईन के नाम वन कटाई , 1990 के वन प्रबंधन संकल्प पर हुआ। मौके पर खिरोधर प्रसाद महतो ,प्रकाश कुमार रंजन,डेगलाल महतो,लालमोहन तुरी,लाल मोहन महतो,गुलाब चंद्र प्रजापति, महेंद्र शर्मा, मुखिया योगेन्द्र कुमार रंजन,दीपक प्रजापति, खेमलाल महतो,गणेश महतो, सुनील महतो, गंगाधर महतो सहित कई थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *