हरियाणा

गुरु नानक देव महाराज के 550 वें प्रकाश पर्व शोभा यात्रा का सोहना में हुआ भव्य स्वागत

सोहना, संजय राघव
गुरु नानक देव महाराज के 550 वे प्रकाश पर्व के अवसर पर कर्नाटक से चली शोभायात्रा का सोहना में भव्य स्वागत किया गया lइस मौके पर हलका विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि युवा वर्ग को गुरु नानक देव महाराज के बताए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए तभी हमारे देश में शांति व भाईचारा बढ़ेगा lशोभा यात्रा का सोहना में फूलों से स्वागत किया गया lयह शोभायात्रा बीदर कर्नाटक से शुरू हुई है वह 17 प्रदेशों से होती हुई वापस कर्नाटक में इसका समापन किया जाएगा.


इस मौके पर विधायक तेजपाल तंवर ने कहा कि गुरु नानक नानक महाराज ने हमेशा आपसी भाईचारे का संदेश दिया वह उनका 550 वा जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है सभी युवाओं को उनके बताए हुए आदर्शों पर चलना चाहिए.


इस मौके पर बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि गुरु नानक जी महाराज के 550 वे प्रकाश पर्व के साथ हम यही उम्मीद करते हैं कि आने वाले युवा उनका हजारवे प्रकाश पर्व पर इससे भी ज्यादा हर्षोल्लास से मनाए lआज उन्हें सोहना में इस भव्य शोभायात्रा का स्वागत करने में एक अलग खुशी महसूस हुई है.
इस मौके पर गुरद्वारा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह शोभायात्रा बीदर कर्नाटक से चलकर सत्रह प्रदेश से होती हुई आज सोहना पहुंची है जहां पर उसका भव्य स्वागत हुआ है इस और शोभायात्रा का प्रमुख उद्देश्य पूरे देश व संसार भर में भाईचारा व शांति का संदेश देना हइस मौके पर प्रधान सेवक राजेंद्र सिंह गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य अवतार सिंह सुरेश मदान राजेंद्र बागड़ी जसवंत अमृत सिंह बागड़ी व्यापार मंडल प्रधान मनोज बजरंगी पूर्व पार्षद हरीश नंदा आदि मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *