यूपी

कार्यकर्ता ही पार्टी के मेरूदंड हैं : विधायक पयागपुर

Share now

अमित पाठक, बहराइच 
विधानसभा पयागपुर के सेक्टर विस्तारकों की कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय बिशेश्वरगंज में की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष श्यामकरन टेकड़ीवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्यामकरन टेकड़ीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है। आज पार्टी जिस मुकाम पर है उसका प्रमुख श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं को जाता है। अपने सम्बोधन के दौरान विशिष्ट अतिथि सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते हैं.

उन्होंने कहा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने जिस राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना के साथ पार्टी की स्थापना की थी वह परिकल्पना आज मोदी और योगी के नेतृत्व में पूरी होती दिख रही है। उन्होंने सेक्टर विस्तारकों से सदस्यता अभियान की प्रगति की रिपोर्ट जानते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने को भी कहा। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार शुक्ल व अध्यक्षता माधवराज शुक्ल ने किया।

इस अवसर पर विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी पूर्व ब्लाक प्रमुख सच्चिदानंद पाठक जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा आनन्द पाण्डेय मण्डल विधानसभा प्रभारी महेंद्र पाठक मण्डल प्रभारी पीडी सिंह मण्डल अध्यक्ष हुजूरपुर हरेंद्र विक्रम सिंह कृष्ण मोहन शुक्ल रामेश्वर पाण्डेय आज्ञा राम तिवारी मनोज शुक्ल आनन्द शुक्ल चुमानी मिश्र सदस्यता प्रमुख प्रमोद शुक्ल जगदीश बख्श सिंह उमाशंकर तिवारी घनश्याम तिवारी रामधीरज लोधी राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी सहित सेक्टर प्रमुखगण सेक्टर प्रभारीगण मण्डल कार्यसमिति सदस्यगण एवं जिला पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *