पंजाब

महिला पार्षद और उसके पति पर एफआईआर दर्ज, घर से दोनों फरार, पढ़ें पूरा मामला 

नीरज सिसौदिया, जालंधर 
अकसर विवादों में रहने वाले जालंधर के पूर्व डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया की मुश्किलें बढ़ गई है। भाटिया पर थाना 5 की पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। इतना ही नही पुलिस ने भाटिया सहित उनकी पत्नी जो कि मौजूदा पार्षद है पर भी मामला दर्ज किया है। जलद ही दोनों की गिरफ़्तारी पुलिस दिखाएगी।

फ़िलहाल पुलिस मे कमलजीत भाटिया के घर छापामारी की तो वो पत्नी सहित फ़रार थे। भाटिया की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वो पैसों के लेनदेन को लेकर पड़ोसी के घर ज़बरन घुसकर गालिया दे रहे है व अपना ताला उनके घर को लगा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। मामला लाखों रूपए के लेन देन का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *