झारखण्ड

नावाडीह : खुंटा से 100 पेटी अवैध शराब जब्त

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
नावाडीह थाना क्षेत्र के पोटसो पंचायत अंतर्गत खुंटा गांव में रविवार को पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के आवास से लगभग 100 पेटी अवैध शराब जब्त करने मे सफलता पाई है जब्त अवैध शराब को पुलिस नावाडीह थाना लेकर आ गई तथा इस अवैध घंधेबाजों की तलाश मे छापामारी कर रही है समाचार लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी की सुचना नही मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि खुंटा गांव से इन दिनो अवैध शराब का काला कारोबार नावाडीह सहित डुमरी प्रखंड मे किया जा रहा है सूचना के आधार पर नावाडीह पुलिस टीम बनाकर धेराबंदी कर खुंटा गांव के सुरेन्द्र सिंह के आवास पर छापामारी की जहां पुलिस को दुसरे राज्य की लगभग 100 पेटी अवैध शराब एक कमरे मे बंद मिली ,जिसकी कीमत लाखों रूपया की बताई जा रही है।पुलिस इस अवैध घंधे मे जुडे लोगो की पडताल मे जुटी हुई है।छापेमारी अभियान में थाना के एस आई सृष्टीधर महतो ,गणेश पासवान ,कमलेश सिंह सहित सशास्त्र पुलिस के जवान मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *