झारखण्ड

मदर टेरेसा की सिस्टर का निधन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल कार्मेल स्कूल स्थित बीपीएल बच्चों की पढ़ाई करवाने वाले स्कूल मदर टेरेसा की 85 वर्षीय सिस्टर डोरंडा का निधन रांची स्थित मेडिका अस्पताल में हो गया सिस्टर डोरंडा स्कूल में पढ़ने वाले गरीब बच्चों की बेहतरी क लिए हमेशा प्रयासरत रहीं तथा वर्ष 1998 में बोकारो थर्मल कार्मेल स्कूल आने के बाद से वह इसी से जुड़ी हुई रहीं। उनका अंतिम संस्कार 26 नवंबर को हजारीबाग में किया जाएगा।

सिस्टर डोरंडा के निधन पर कार्मेल की सुपीरियर सिस्टर दिशा,सिस्टर जसिंता तारो,सिस्टर जाॅयस,मारियाजेबल,रीता,फादर माइकल फिदलिस,मधुकर गायकवाड,डाॅ केसी गायकवाड,माला गायकवाड,नीतिका गायकवाड आदि ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *