झारखण्ड

कंजकिरो पंचायत विकास की ओर अग्रसर

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
ऊपरघाट के कंजकिरो पंचायत के पिलपिलो गांव में वार्ड सदस्य गणेश महतो के घर के सामने से हरिबोला तक 14 वें वित आयोग योजना के तहत 200 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन व कमरूल अंसारी ने नारियल फोडकर किया। जिसका लागत 1लाख 90 हजार है। मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन ने कहा कि कंजकिरो पंचायत में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है। पंचायत विकास की और अग्रसर है। विकास का पैमाना तैयार कर पंचायत का विकास किया जा रहा है। इस मौके पर पंसस भरत स्वर्णकार देवनारायण महतो, प्यारेलाल महतो, पूर्व उपमुखिया संतोष महतो, गणेश महतो, ऊमेश उजागर, देवीलाल मांझी, निर्मल महतो, परन महतो, जयप्रकाश पटेल सहित कई लोग उपस्थित थे।
फोटो-. पिलपिलो में पीसीसी पथ का शिलान्यास करते मुखिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *