झारखण्ड

सांप के काटने से 46वर्षीय महिला की हुई मौत

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 

नावाडीह प्रखंड के उपरघाट स्थित लहिया की रहने वाली एक 46 वर्षीय महिला विनोद महतो की पत्नी मंगरी देवी की सांप काटने से मौत हो गइ। महिला को सांप काटने के बाद उसे बोकारो के बीजीएच ले जाने क्रम में रास्ते मे मौत हो गई।
मृतिका के पति विनोद महतो ने बताया की मेरी पत्नी और मैं रविवार की सुबह लगभग 3 बजे शौच के लिए निकले थे तभी एक विषेला साँप मेरी पत्नी के दायाँ पैर में काट लिया ,जिसके बाद उसे गोमिया अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत को देखते हुए बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया ।

बोकारो ले जाने के क्रम में रास्ते में हीं दम तोड़ दिया। मृतक महिला को दो लड़का व एक लकड़ी है। मां की मौत से तीनो बच्चों परिजन व रिस्तेदारों का रो -रो कर बुरा हाल है।वहीं बच्चीयों का महान करमा पर्व पर खटाई लग गई।सूचना मिलते हैं स्थानीय मुखिया भेखलाल महतो ,पंसस लक्ष्मी देवी ,सहित गाँव के ग्रामीण मृतक के घर जाकर परिजनों को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *