झारखण्ड

बोकारो थर्मल और ऊपरघाट में महिला दिवस की धूम, बेहतर कार्य के लिए महिलाओं को किया सम्मानित

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल व ऊपरघाट के गा्रमीण इलाकों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कई कार्यक्रमों के साथ धुमधाम से मनाया गया। बोकारो थर्मल में डीवीसी के द्वारा स्टेशन क्लब में महिलाओं के लिए संगीत प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता, सस्वर कविता प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता व सामान्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विधुत नगर के हर वर्ग के महिलाओं ने भाग लिया। ऊपरघाट स्थित पिलपिलो के सामुदायिक भवन में ‘किंग कोबरा’ ग्रुप के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें बेरमो उप प्रमुख करूणा देवी, ज्ञान विज्ञान की संयोजिका सुभद्रा देवी, कावियत्री अनिता देवी सहित महिला नेत्री रेखा महतो शामिल थी।

खोरठा गायक सुकुमार ने महिलाओं पर आधारित कई खोरठा पर गीत प्रस्तुत किया। यहां पर बतौर मुख्य अतिथि जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि आज की महिलाऐं समाज की तमाम बेड़िया तोड़कर अपनी नयी राह बना रही है। अपने साहस से महिलाऐं समाज को बदल कर सकारात्मक बदलाव ला रही है। देश के कोने-कोने में महिला अपनी प्रतिभा को साबित कर रहे है। यह महत्व नही रखता कि आप कौन है और कहां से आ रहे है। हमेशा अपनी शक्ति ही आपको आगे ले जायेगी। निःस्वार्थ सेवा का भाव महिलाओं को प्रकति से मिला गुण है। इसकी बराबरी कोई पुरूष नही कर सकता है। कहा कि किसी भी देश की प्रगति का बेहतर पैमाना वहां की महिलाओं के साथ होनेवाला व्यवहार है। जब तक महिलाओं की स्थिति पूर्ण रूप से ही सुधरेगी, तब तक दुनिया के कल्याण की संभावना नही है।

अगर आपको कुछ मिलता है तो उसे दूसरों को भी दे, आप कुछ सीखते है तो उसे दुसरों को भी सिखाऐं। उप प्रमुख करूणा देवी व सुभद्रा देवी ने कहा कि वैश्वीकरण के युग में महिलाओं को ठेका कार्य में रखा जा रहा है। 96 फीसदी महिलाऐं असंगठित श्रेत्र में कार्यरत है।

पुंजीवादी व्यवस्था में मेहनतकश महिलाओं को अपने अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। एक लंबे संधर्ष के बाद पहली बार महिला मजदुरों के हक को दुनिया ने माना है।

https://youtu.be/RZyTvACBEHs

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि तारकेश्वर महतो, भाजपा नेता मोतीलाल महतो, भाकपा नेता नुनूचंद महतो, मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, भेखलाल महतो, ‘किंग कोबरा’ ग्रुप के सुप्रीमो श्याम सुंदर महतो, पंसस जगरनाथ महतो, मिसरीलाल महतो, लालचंद महतो, उप मुखिया सुरेंद्र कुमार महतो, सुनीता देवी, पूनम देवी, नमीता देवी, रामकुमार मंराडी, नंदलाल मुंडा, अमित कुमार, सुमित कुमार, पुरन महतो सहित हजारों महिलाऐं उपस्थित थी।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *