झारखण्ड

स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक बिंदु भूषण दुबे बोकारो थर्मल पहुंचे, बच्चों को दिलायी शपथ

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर देश के 133 करोड़ आबादी जुटे हुए है। प्रधानमंत्री का उदेश्य है कि विश्व के मानचित्र में भारत स्वच्छ व निरोग बनेगा। इसके लिए सरकारी तंत्र से लेकर गैर-सरकारी तंत्र इस अभियान में हाड़तोड़ मेहनत कर रही है। उक्त बातें सोमवार को बोकारो थर्मल स्थित संत पॉल मॉडर्न स्कूल परिसर में स्वच्छ भारत अभियान के तहत जागरूकता अभियान के स्कूली बच्चों को शपथ दिलाते हुए स्वच्छ भारत अभियान के राष्ट्रीय संयोजक बिंदु भूषण ने कहा। यहां वें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

राष्ट्रीय संयोजक बिंदू भुषण दुबे ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान सफल अभियान साबित हुआ। जिसमें आज बोकारो थर्मल के धरती में इस अभियान का 279 वां कार्यक्रम है। स्कूली बच्चों को कहा कि हम सभी तभी स्वास्थ्य रहेंगे, जब हमारी चारों तरफ साफ सफाई व स्वच्छ वातावरण रहेगा। आज जितने भी खाने का फास्ट फूड समाने बनी है, वह केवल केमिकल से बनाया गया है। जिसके कारण आज स्वस्थ बच्चे भी बीमार हो जा रहे हैं। आज हम जो वस्तु खाते हैं वह हमारे शरीर में धीरे-धीरे प्रभाव पड़ता है। जो अंत में एक गंभीर बीमारी बन जाती है। बच्चों का देश का भविष्य बताते हुए कहा कि हम सभी को नशीलेें पदार्थों से दूर रहना चाहिए। जितने भी नशीली पदार्थ है वह हमारे शरीर को नुकसान के सिवाय लाभ नहीं दे सकता है।

संत पॉल माॅर्डन स्कूल कि सफाई देख कर कहा कि सच में यह विद्या का मंदिर है। इतनी साफ सफाई बहुत कम ही स्कूलों में देखने को मिलता है। राष्ट्रीय संयोजक बिंदू भुषण दुबे ने कहा कि स्वच्छता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण पर भी गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ हमारे जीवन के लिए घातक है। प्रकृति प्रेम और स्वच्छता से हम स्वस्थ्य और समृद्ध हो सकते हैं। स्वच्छता के अलावा पौधरोपण और जल संरक्षण पर बल दिया। जल, जंगल और जमीन की रक्षा व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। कहा कि पौधरोपण में औषधीय पौधों को प्राथमिकता दें। इसमें पीपल, बरगद, आंवला, नीम, आम, अर्जुन, बेल व तुलसी आदि के पौधे लगाने की सलाह दिए। स्कूल के सचिव सह पूर्व प्राचार्य सुरेश गायकवाड़ ने राष्ट्रीय संयोजक बिंदू भुषण को साधुवाद देते हुए कहा कि इस तरह का कार्यक्रम पूरे देश व विदेश में चल रहा है जो आज तक सफल रहा। इस तरह से हर जगह साफ-सफाई नजर आ रही है। इसके पूर्व राष्ट्रीय संयोजक बिंदु भूषण दुबे स्कूल का निरीक्षण भी किया। वर्ग 6 से 10 के बच्चों को स्वच्छता पर शपथ दिलायी। इस मौके पर स्वच्छ भारत अभियान के सह संयोजक अमरेंद्र सिंह, स्कूल प्रबंधक मधुकर गायकवाड़, प्राचार्या नितिका गायकवाड़, दिलीप दुबे, देवेंद्र यादव, गौतमचंद्र पाॅल, श्रेष्ठ गायकवाड़, आदि सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे। इधर, स्कूल परिवार ने अभियान के राष्ट्रीय संयोजक बिंदु भूषण दुबे को शाॅल ओढा़कर सम्मानित किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *