पंजाब

भागवत कथा ज्ञान यज्ञ साईं दास स्कूल ग्राउंड में 18 नवंबर से

नीरज सिसौदिया, जालंधर
श्री बाँके बिहारी भागवत प्रचार समिति रजि जालंधर द्वारा विशाल श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 18 से 24 नवंबर तक साई दास स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है। जिसमें विश्व विख्यात कथा वाचक परम पूज्य श्रदेय आचार्य गोस्वामी श्री गौरव कृष्ण जी महाराज अपनी मधुरवाणी से सभी भक्तों को भागवत कथा का रसपान करवाकर कृतार्थ करेंगे। आज इस संबंध में समिति की पहली मीटिंग तिरंग मोबाइल हब, नकोदर रोड म आयोजित की गई। जिसमें निर्णय लिया गया कि 17 नवंबर को 3 बजे श्री महालक्ष्मी मंदिर से शोभा यात्रा कथा स्थल तक निकाली जाएगी । इस अवसर पर सुनील नैय्यर, उमेश ओहरी, बृजेश कुमार जुनेजा, संजय सहगल, तरुण सरीन, राजकुमार, दविंदर अरोड़ा, संदीप मलिक, भूपिंदर बिल्ला, चंदन वढ़ेरा, बलविंदर शर्मा,अरुण मल्होत्रा सभी समिति सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *