झारखण्ड

डीवीसी बेरमो मांइस में चित्राकंन प्रतियोगिता का आयोजन

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो स्थित डीवीसी बेरमो मांइस कार्यालय परिसर में ऊर्जा संगरक्षण, पर्यावरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान पर चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बीटीपीएस कार्मेल स्कूल, डीएवी स्वांग, गांधीनगर मध्य विद्यालय, डीवीसी मध्य विद्यालय व हाई स्कूल बीटीपीएस, बीआरल डीएवी, भंडारीदह के 78 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें जूनियर ग्रुप में बीटीपीएस मध्य विद्यालय के निजाम अंसारी और सीनियर ग्रुप में डीएवी स्वांग की आकृति स्नेहा को को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावे सचिन रवानी व राजद्वीप को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। चित्रांकन प्रतियोगिता में निर्णायक प्रसिद्व रंगकर्मी एपी मेहता मौजूद थे। प्रतियोगिता के कोल अधीक्षक एके ठाकुर, असैनिक अभियंता राहुल उराव, बीके मिश्रा, सुनील करण, बैदकरो पंचायत प्रतिनिधि ललन सिंह बतौर अतिथि उपस्थित थे। इधर, प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि बेरमो मांइस के कोल अधीक्षक एके ठाकुर ने कहा कि कोयलांचल में कई ऐसे भी प्रतिभा है, जो चित्रांकन के क्षेत्र में देश-विदेश में अपनी डंका बजा रहा है। इस कला के विधार्थियों को निखारने के लिए कोयलांचल में एक अंतराल में प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में सुरज तिवारी, रूपलाल महतो, विमलेश कुमार, संजय कुमार, भोला कुमार, घना राम, अंकुर अग्रवाल, प्रशांत कुमार आदि को सराहनीय योगदान रहा। समारोह की अध्यक्षता सुनील करण ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *