झारखण्ड

राजीव गांधी ने जमीं पर नहीं दिलों पर की हुकूमत : रिंकू सिंह

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
कुछ लोग ज़मीन पर राज करते हैं और कु्छ लोग दिलों पर। मरहूम राजीव गांधी एक ऐसी शख़्सियत थे, जिन्होंने ज़मीन पर ही नहीं, बल्कि दिलों पर भी हुकूमत की। उक्त बातें बोकारो थर्मल में आयोजित राजीव गांधी की जंयति समारोह में कांग्रेस के युवा नेता रिंकू सिंह ने कही। कहा कि वे भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन हमारे दिलों में आज भी ज़िंदा हैं।

राजीव गांधी ने उन्नीसवीं सदी में इक्कीसवीं सदी के भारत का सपना देखा था। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ ही उनका अन्य बड़ा मक़सद इक्कीसवीं सदी के भारत का निर्माण है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कम्प्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। डीवीसी कर्मचारी संघ के सचिव सदन सिंह ने कहा कि वे देश की कम्प्यूटर क्रांति के जनक के रूप में भी जाने जाते हैं। वे युवाओं के लोकप्रिय नेता थे।

उनका भाषण सुनने के लिए लोग घंटों इंतज़ार किया करते थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्री काल में कई ऐसे महत्वपूर्ण फ़ैसले लिए जिसका असर देश के विकास में देखने को मिल रहा है। आज हर हाथ में दिखने वाला मोबाइल उन्हीं फ़ैसलों का नतीजा है। इसके पूर्व कांग्रेसियों ने उनके आदमद प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर नमन किया। और विचारों को आत्मसात करने की संकल्प लिए। इस अवसर पर कांग्रेस प्रखंडध्यक्ष पीके सिंह, सदन सिंह, सरयू ठाकुर, दिनेश सिंह, दूधनाथ प्रसाद, शलेंद्र सिंह, शिवराम सिंह, रामाधार सिंह, मदन यादव, शमीम अंसारी, अली अहमद, इरशाद आलम सहित कई कांग्रेस व इंटक के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *