यूपी

विधायक पयागपुर ने की मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना

विकास द्विवेदी, विशेस्वरगंज (बहराइच)

विधायक सुभाष त्रिपाठी ने आज मोदी जी के लंबी उम्र की कामना के साथ क्षेत्र के पयागपुर व विशेश्वरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर मरीजो के दुख दर्द सुने और फल वितरण किया और इस अवसर पर दोनों चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी के अलावा क्षेत्र के तमाम लोग मौजूद रहे.

प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर विधायक पयागपुर ने बांटे फल आज मंगलवार सत्रह सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी का जन्मदिन पूरे देश मे बड़े ही धूमधाम से मनाया गया देश मे जगह जगह अलग अलग कार्यक्रम को करते हुए कार्यकर्ताओं ने मोदी जी के दीर्घायु होने की कामना की।

उसी क्रम में विधायक सुभाष त्रिपाठी ने भी मोदी जी के लंबी उम्र की कामना के साथ क्षेत्र के पयागपुर व बिशेस्वरगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर मरीजो को फल वितरण किया और
विश्व में भारत का मान बढ़ाने और प्रतिष्ठा दिलाने वाले प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की ढ़ेर सारी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई ।स्वस्थ एवं सुखमय जीवन के लिए ईश्वर से कामना करता हूँ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *