झारखण्ड

भूख हड़ताल का चौथा दिन : पांच आंदोलनकरियों की हालत नाजुक, एक अस्पताल में भर्ती

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना  
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी पावर प्लांट में रोजगार की मांग को लेकर 14 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आंदोलन कर आंदोलनकारियों की हालत नाजुक हो गयी है। बुधवार की मध्य रात्रि पांच आंदोलनकारियों की हालत नाजुक हो गयी है। एक आंदोलनकारी को गंभीर हालत में रात में ही डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज किया जा रहा है। आंदोलनकारियों का नाजुक हालत की सूचना मिलने के बाद डीवीसी केे डाॅक्टरों ने सभी आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य जांच किया। बीमार असगर अली, मो.मिन्हाज, रवि तुरी व विशेश्वर राम को जांच के बाद अस्पताल में भर्ती करने सलाह दी। बुधवार की रात अमृत गोप आंदोलन स्थल पर ही बेहोश गया।

आनन-फानन में उसे डीवीसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई। चार आंदोलनकारियों का बीपी बढ गया है। शुगर लेवल काफी नीचे चला गया। इस आंदोलन को आजसू पार्टी, सीटू व भाकपा ने समर्थन दिया है। इसके अलावे विभिन्न यूनियन के लोग समर्थन के लिए आगे आ रहें है। अस्पताल में भर्ती आंदोलनकारी अमृत गोप के हालत चाल लेने के लिए सीटू के भागीरथ शर्मा अस्पताल पहुंचे। और कहा कि विस्थापितांे की मांगंे जायज है। इसलिए प्रबंधन को चाहिए कि संबंधित लोगों से सकारात्मक वार्ता कर उनकी मांगे एकमुश्त पूरी करें। सीटू इनके आंदोलन का नैतिक समर्थन करता है। इसके पूर्व श्री शर्मा अनशन स्थल पर गये और अनशनकारियों और उनके नेताओं से बात कर उनका हौसला बढाया। आंदोलन को सफल को बनाने में समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, आजसू प्रखंडध्यक्ष मंजूर आलम, जितेंद्र यादव, सुल्तान अंसारी, तिलक महतो, जागेश्वर महतो, मुबारक अंसारी सहित राजाबाजार, नयी बस्ती, नुरीनगर, गोबिंदपुर व पटवा बस्ती के विस्थापित सहित सैकड़ों बेरोजगार शामिल है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *