झारखण्ड

डीवीसी में 47 वां संरक्षा माह, महिलाओं के लिए गृह संरक्षा पर सेमिनार व क्विज प्रतियोगता

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम बोकारो ताप विधुत केंद्र में संरक्षा दिवस पर स्थानीय स्टेशन क्लब में डीवीसी के महिला कर्मचारी व डीवीसी कर्मचारियों के पत्नियों हेतू गृह संरक्षा पर सेमिनार व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता का उदघाटन डीवीसी के सुरक्षा प्रबंधक पीके मालवंकर ने द्धीप प्रज्जवलित कर उद्घाटन किया। सेमिनार में सुरक्षा अधिकारियों ने बिजली, गैस व आग से बचाव की विस्तृत जानकारी दी। इसके अलावे इन सब से निपटने की बारिकी से जानकारी दी गयी। 9 अप्रैल को स्टेशन क्लब में संरक्षा दिवस का समापन होगा।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावे विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीवीसी के परियोजना प्रधान कमलेश कुमार व मुख्य अभियंता निखिल कुमार चौधरी होंगे। इस अवसर पर पीके सिंह, डीएन प्रसाद, राजीव रंजन, बिनोद सोरेन, एमके रघुवंशी, रश्मि मुंडा, सुनीता सोरेन, प्रतिमा रघुवंशी, शिवानी कुमारी, कावेरी प्रिया, सुषमा मुर्मू, सुप्रिया झा, देवंती शर्मा, बिनीता भगत , पीआर ओ रमेश कुमार सहित सैकडो लोग शामिल हुए।इसके अलावे स्थानीय स्टेशन क्लब में अंतर विधालय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगता का उद्घाटन डीवीसी के सुरक्षा पदाधिकारी पीके सिंह व अग्रा बासू ने द्धीप प्रज्जवलित कर किया। इस प्रतियोगिता में विधुत नगरी के कॉर्मेंल स्कूल, संत पॉल स्कूल, डीवीसी मवि, डीवीसी हाई स्कूल, केंद्रीय विधालय सहित अन्य स्कूलों के 200 विधार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्कूल के सभी शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *