झारखण्ड

बोकारो थर्मल: बच्चों की नवांकुरित चित्रकला प्रदर्शनी

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
चित्रकला परिवार की ओर से स्थानीय क्लब में बोकारो थर्मल की माटी में नवांकुरित बच्चों की चित्रकला की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डीवीसी के परियोजना प्रधान सह मुख्य अभियंता कमलेश कुमार व डीजीएम पीके सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। प्रदर्शनी में बोकारो थर्मल, गोमिया, स्वांग व कथारा के विभिन्न स्कूलों के 60 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रदर्शित किया गया।

चित्रकला प्रर्दशनी में ’मेरे सपनों का चित्रकला’ विषय पर छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनी की सराहना करते हुए परियोजना प्रधान सह मुख्य अभियंता कमलेश कुमार व डीजीएम पीके सिंह छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्द्धन किया और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि कला एक शिक्षा है, कला ही जीवन है। कला के बगैर जीवन अधूरा है। कला के माध्यम से अपनी पहचान विश्व के मानचित्र पर स्थापित कर सकते है।

प्रदर्शनी में मुख्य अभियंता कमलेश कुमार ने हाॅकर राधेश्याम गिरी व अनोखा देवी के पुत्र आंनद भारती के अलावे वर्ग दो की दिव्यांग छात्रा राजनया मजुमदार की पेंटिंग को सराहा और मार्क किया। चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजक मंडल में बिकास कुमार दास, पुष्पा दास, दीनानाथ प्रसाद, देवनील कर्ण, इस्माइल मियां, मनोज कुमार गुप्ता, दिलीप, तापस मंडल, रूचिका दास शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *