झारखण्ड

मालती के इलाज के मदद को उठे कई हाथ

Share now

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
बगोदर के तिरला में हुई सडक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल ऊपरघाट के कोठी निवासी मालती देवी के इलाज के लिए मदद में कई जनप्रतिनिधि सहित समाजिक गणमान्यों ने हाथ बढ़ाए है। मंगलवार को किसान बासुदेव महतो अपनी के साथ चिचाकी शादी समारोह में शरीक होने के लिए बाइक से जा रहें थे, उसी दौरान तिरला मोड़ के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने रौंद दिया था। जिससे घटनास्थल पर मालती देवी की पति बासुदेव महतो की मौत हो गयी और खुद मालती देवी गंभीर रूप से घायल से हो गयी। पुलिस ने घायलवस्था में बगोदर सीएचपी में भर्ती करायी, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। यहां मालती देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

इलाज के लिए मदद में डुमरी विस प्रभारी नुनूचंद महतो, गणेश प्रसाद महतो, मिथिलेश महतो, अध्योया महतो, निवर्तमान जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, तुलसी महतो, किंग कोबरा के सुप्रीमो श्यामसुंदर महतो, सुरेंद्र महतो, किशुनदेव महतो, पूर्व मुखिया झरीलाल महतो, भुनेश्वर कुमार महतो, कुलेश्वर महतो, संतोष प्रजापति सहित कई लोगों ने आर्थिक रूप से सहयोग किए। दुसरी, और बुधवार को किसान बासुदेव महतो का शव कोठी गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में मातम पसर गया। परिजनों के चित्कार से पूरा गांव गमगीन हो गयी। भाकपा ने श्रद्वाजंलि सभा कर बासुदेव महतो के शव पर पार्टी का झंडा देकर सम्मान दिया। बासुदेव महतो 1991 से भाकपा से जुड़े थे। इसके बाद शव यात्रा में लाल सलाम कॉमरेड…अमर रहें का नारा दिया गया। ‘indiatime24.com ’ ने मालती की इलाज के लिए सहयोग की अपील करता है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *