दुनिया

11 साल के लड़के ने 22 साल की महिला को किया प्रेग्नेंट

Share now

फ्लोरिडा : जिस उम्र में बच्चे ठीक तरह से प्यार का मतलब तक नहीं जानते उस उम्र में 11 साल के लड़के ने 22 साल की महिला को प्रेग्नेंट कर दिया| नाबालिग होने के कारण लड़का तो बच गया लेकिन अदालत ने उस महिला को 20 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई है| मामला अमेरिका के फ्लोरिडा का है| और घटना जनवरी 2014 की है| फ्लोरिडा की रहने वाली मरीशा मॉरिस लड़के के घर में नैनी का काम करती थी|

वर्ष 2014 में उसने लड़के के साथ कई बार अवैध रूप से यौन संबंध बनाए| इसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया| महिला के प्रेग्नेंट होने के बाद लड़के के घर वाले सोचते रहे कि यह उसके बॉयफ्रेंड का बच्चा है|

लेकिन वर्ष 2017 में मामले का खुलासा हो गया और पता चला कि यह बच्चा उस 11 साल के लड़के का है जिसके साथ मॉरिस ने अवैध संबंध बनाए थे| इसके बाद मामला अदालत में पहुंचा और लगभग 2 साल की सुनवाई के बाद अदालत ने महिला को इस मामले में लड़के का यौन उत्पीड़न एवं बलात्कार करने का दोषी करार दिया है| इस संबंध में अदालत ने महिला को 20 साल तक जेल में रहने की सजा सुनाई है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *