हरियाणा

बारात में जा रहे युवक को बंदूक केे बल पर लूटा व बुरी तरह पीटा

Share now

सोहना, संजय राघव
बरात में जा रहे एक युवक को रहे एक युवक को आधा दर्जन युवको ने पहले बंदूक की नोक पर उसके साथ लूटपाट की उसके बाद उसे लाठी-डंडों से बुरी से बुरी तरह पीटा lयुवक ने बताया कि शादी में उसका युवकों के साथ मामूली बात पर कहासुनी हो गई थी जिसको लेकर उन्होंने सोहना के अग्रसेन पार्क पर इस वारदात को अंजाम दिया lबेहोश अवस्था में पड़े युवक को सोहना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है lलेकिन अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है
जानकारी के अनुसार बल्लमगढ़ के गांव मछगर निवासी आकाश टोगर ने बताया कि वह अपने मामा के लड़के की शादी में लहडोला गया था शादी के दौरान उसका सिलारपुर नोएडा निवासी बृजेश के साथ मामूली बात पर झगड़ा हो गया lजब वह बारात में भिवाड़ी के लिए जा रहे थे उस दौरान सोहना के अग्रसेन पार्क के पास बृजेश ने उसके गाड़ी को रुकवा लिया बंदूक की नोक पर उसके पास घड़ी वह गले की सोने की चैन को छीन लिया l उसके साथ मौजूद अमन, रोहित ,अनुज बाबा, सौरव पवन , सन्नी भाटी ,शिवम पांडे ,शेखर व भोलू ने उस पर लोहे की रॉड में में लाठी-डंडों से हमला कर दिया lपिटाई के कारण वह मौके पर बेहोश हो गया सोहना पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में सोहना के सामान्य अस्पताल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे बल्लमगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया
थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि इस मामले में घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धारा 323,341, 379 बी, 506 व आर्मर्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *