मनोरंजन

…तो इस वजह से अरबाज खान ने भाई सलमान खान की दबंग-3 का डायरेक्टर बनने से कर दिया था इनकार

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

अरबाज खान भले ही सलमान खान के भाई हैं लेकिन वह सलमान खान को डायरेक्ट करने से बहुत डरते हैं. इसीलिए दबंग 2 के डायरेक्टर रहे अरबाज खान ने दबंग 3 का डायरेक्शन नहीं किया. यह खुलासा खुद अरबाज खान ने द कपिल शर्मा शो में किया है.

अरबाज ने कहा कि मैंने दबंग 2 डायरेक्ट की थी लेकिन दबंग 3 के डायरेक्टर प्रभु देवा हैं. अरबाज ने आगे कहा कि सलमान की फिल्म को डायरेक्ट करना आसान नहीं है. सलमान इतने सजेशन देते हैं कि डायरेक्टर की सारी प्लानिंग चौपट हो जाती है. मेरे साथ भी दबंग 2 में कुछ ऐसा ही हुआ था. जब हमने दबंग-2 की शूटिंग शुरू की थी तो पहले दिन तो सलमान ने सारे सींस वैसे ही किए, जैसे मैंने प्लान किए था। लेकिन अगले दिन वो मेरे पास आकर बोले कि ये  ऐसे नहीं ऐसे करते हैं। मैं पहले ही सेटअप और लाइटिंग प्लान कर चुका था तब उन्होंने मुझसे वादा किया कि हम सेटअप और लाइटिंग दोबारा कर लेंगे और सबकुछ परफेक्ट हो जाएगा। उन्होंने अपने मुताबिक सींस में जोड़-तोड़ भी कर ली.

अरबाज़ के इस बयान पर सलमान ने मोहर लगाते हुए कहा कि अरबाज ने दबंग 3 के लिए  बस यही शर्त रखी थी कि वह सिर्फ फिल्म प्रोड्यूस करेंगे, डायरेक्टर कोई और होगा. इस तरह से प्रभु देवा दबंग 3 के डायरेक्टर बन गए।

बता दें कि दबंग 3 बीस दिसंबर को रिलीज हो रही है और फिल्म की पूरी स्टार कास्ट सोनाक्षी सिन्हा, साईं मांजरेकर, सलमान खान, अरबाज खान कपिल शर्मा के शो में फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे. इस दौरान सलमान ने दबंग 3 के सॉन्ग मुन्ना बदनाम हुआ पर डांस भी किया. साथ ही इस सॉन्ग के पीछे की एक दिलचस्प कहानी भी बताई. जिसे आप इस बार कपिल शर्मा शो में देख सकते हैं.

कपिल शर्मा शो में धमाल मचाते सलमान खान

सलमान के अलावा द कपिल शर्मा शो में इस वीकेंड एक मस्ती भरी शाम में सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप किच्चा, प्रभु देवा, अरबाज़ खान और साईं मांजरेकर जैसे बॉलीवुड सितारे भी पर्दे के पीछे की दिलचस्प कहानियां और अपने निजी अनुभव बताएंगे।

देखिए ‘द कपिल शर्मा शो’, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *