मनोरंजन

कपिल शर्मा शो में इस बार आएंगे दबंग 3 के ये स्टार, देखें लाइव वीडियो 

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और साईं मांजरेकर स्टारर फिल्म दबंग 3 आगामी 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है| फिल्म की स्टार कास्ट इन दिनों फिल्म के प्रमोशन पर लगी हुई है| इस फिल्म का गाना मुन्ना बदनाम हुआ… पहले ही सुपरहिट हो चुका है| सोशल मीडिया पर यह छाया हुआ है और अब दबंग 3 की स्टार कास्ट द कपिल शर्मा शो में धमाल मचाने आ रही है|

बताया जाता है कि इस बार सलमान खान कपिल शर्मा शो में अपने नए गीत मुन्ना बदनाम हुआ पर डांस करते नजर आएंगे| वहीं, कपिल शर्मा हमेशा की तरह सोनाक्षी सिन्हा और साई मांजरेकर के साथ मस्ती करते दिखाई देंगे| कपिल शर्मा शो इस बार काफी दिलचस्प होने वाला है| सलमान खान भी इस बार कपिल शर्मा शो में फुल मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं| हाल ही में इस शो की कुछ इंटरेस्टिंग वीडियो क्लिप्स वायरल हुई जिसमें टीम का पूरा धमाल देखने को मिल रहा है|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *