मनोरंजन

सुष्मिता सेन ने अपनी दोनों बेटियों के साथ किया ऐसा धमाकेदार डांस कि आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें वीडियो

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली 

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और पूर्व मिस यूनिवर्स एक अर्से से फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं. हाल ही में वह उस वक्त सुर्खियों में आईं जब उनका एक डांस वीडियो वायरल हुआ. लगभग आठ मिनट के इस वीडियो में वह अपनी दोनों बेटियों के साथ धमाकेदार डांस करती नजर आ रही हैं.

https://www.instagram.com/tv/B6yFuXbhRgz/?utm_source=ig_web_copy_link

सुष्मिता सेन की ही तरह उनकी दोनों बेटियां भी वीडियो में पूरी एनर्जी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. इसके अलावा सुष्मिता सेन के ब्वॉय फ्रैंड की झलक भी इस वीडियो में दिखाई दे रही है. बता दें कि सुष्मिता ने शादी नहीं की लेकिन उन्होंने दो बेटियों को गोद लिया था जिनका नाम रीना और अलीशा है. अब उनकी दोनों बेटियां काफी बड़ी हो चुकी हैं. सुष्मिता ने वर्ष 1996 में फिल्म दस्तक से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत की थी लेकिन पिछले काफी समय से वह फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं. इसके बावजूद उनका चार्म कम नहीं हुआ है और न ही उनकी खूबसूरती में कोई कमी आई है. यही वजह है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है. उनके लेटेस्ट वीडियो को दस लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *