मनोरंजन

गर्दिश में हैं अमीषा पटेल के सितारे, दो बार हुआ प्यार, फिर टूटा दिल, बिग बॉस से बाहर होने के बाद पहुंचीं कोश्यारी की शरण में, फिल्मों की जगह अब कर रही हैं ये काम

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

अपनी पहली ही फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारने वाली अमीषा पटेल बड़े पर्दे से गायब हो चुकी हैं. लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बाद वह फिल्मों से दूर हो गई हैं| अपने बॉलीवुड करियर में अमीषा पटेल ने लगभग 3 दर्जन फिल्में की हैं| कहो ना प्यार है और ग़दर एक प्रेम कथा ने उन्हें बॉलीवुड में एक अलग पहचान दिलाई थी| इन दिनों उनके पास ना तो कोई काम है और ना ही उनका कोई हमसफ़र| अमीषा पटेल को अपनी जिंदगी में दो बार मोहब्बत हुई लेकिन उनकी मोहब्बत का सफर शादी की मंजिल को हासिल नहीं कर सका|

https://www.instagram.com/p/B75g-dth99T/?utm_source=ig_web_copy_link

पिछले साल बिग बॉस 13 में उन्हें घर की मालकिन बनाकर लाया गया था लेकिन उन्होंने घरवालों को जो टास्क दिए थे उसके कारण बिग बॉस की नेटिविटी बढ़ती जा रही थी| इस वजह से उन्हें जल्द ही बिग बॉस से बाहर कर दिया गया| अमीषा पटेल कभी करोड़ों सिने प्रेमियों के दिलों की धड़कन हुआ करती थी लेकिन आज बड़े पर्दे से वह कोसों दूर है| हालांकि अमीषा पटेल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है और वह लगातार अपनी वीडियो और फोटोस इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं| हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कुछ वीडियो और तस्वीरें शेयर की है जिनमें वह जिम में एक्सरसाइज करती नजर आ रही है| उनके ट्रेनर उन्हें विभिन्न तरह की एक्सरसाइज की ट्रेनिंग दे रहे हैं| वहीं एक वीडियो में वह महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ नजर आ रही हैं. बता दें कि जब कोश्यारी साल 2014 में उत्तराखंड की नैनीताल सीट से लोकसभा का चुनाव लड़े थे तो अमीषा पटेल उनके चुनाव प्रचार में बतौर स्टार प्रचारक शामिल हुई थीं.

https://www.instagram.com/p/B7iKtuwhcBv/?utm_source=ig_web_copy_link

44 की उम्र में भी अमीषा पटेल की खूबसूरती और उनका फिगर कमाल का है| फिलहाल अमीषा पटेल अपना ज्यादातर वक्त और निजी कामों को पूरा करने में ही बिताती हैं| अमीषा पटेल ने अब तक शादी नहीं की है| शायद इसकी वजह उनका दो बार बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप होना है| वैसे इंस्टाग्राम पर आज भी उनके फैंस की कोई कमी नहीं है| फैंस उन्हें दोबारा से फिल्मों में वापसी करना करते हुए देखना चाहते हैं| लेकिन शायद बॉलीवुड में कोई प्रोड्यूसर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट नहीं करना चाह रहा या फिर अमीषा ने खुद ही फिल्मों से दूरी बना ली है| इस बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं कहा जा सकता|

https://www.instagram.com/p/B7qtuOIBt-c/?utm_source=ig_web_copy_link

फिलहाल बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा चांदी के परदे से बेहद दूर है| आखरी बार उन्हें वर्ष 2018 में फिल्म भैया जी सुपरहिट में देखा गया था जिसमें सनी देओल लीड रोल में थे|

https://www.instagram.com/p/B75q9FThO-x/?utm_source=ig_web_copy_link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *