मनोरंजन

बॉलीवुड सितारों ने खास अंदाज में मनाया वैलेंटाइन डे, देखें तस्वीरें…

Share now

मुंबई: प्यार के त्योहार को मनाने में हमारे बॉलीवुड सितारे भी पीछे नहीं रहे. अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय, सनी लियोनी, कार्तिक आर्यन, काजोल जैसे कई नामी सितारों ने भी वैलेंटाइन डे को अपने ही अंदाज में सेलिब्रेट किया. कुछ सितारों ने वैलेंटाइन डे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं. साथ ही सभी फैंस को बधाई भी दी. सबने अपने इस दिन को कुछ खास बताया है. कोई दोस्तों के साथ तो कोई परिवार के साथ प्यार का त्योहार मनाता नजर आया. वहीं कुछ सितारे ऐसे भी थे जिन्होंने अकेले ही सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है. सनी लियोनी ने अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर की हैं. फातिमा सना शेख वैलेंटाइन डे पर लाल रंग की साड़ी में कमाल की लग रही हैं. उर्वशी रौतेला अपने बालों में रेड रोज लगाए हुए हैं तो काजोल वीडियो के जरिए बधाई देती नजर आ रही हैं. एली अवराम और दिशा पाटनी अपने दोस्तों के साथ एंज्वॉय कर रही हैं. सभी सितारे बेहद खुश और प्यार का संदेश दे रहे हैं लेकिन ट्विंकल खन्ना का अंदाज एकदम अलग है. वह हाथों में ड्रिंक लिए बैठी हैं जिसे वह सेहत के लिए काफी फायदेमंद बता रही हैं.

आइये जानते हैं कौन हैं वो सितारे, कौन हैं उनके हमसफर और किस तरह से उन्होंने अपना वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया?

काजोल ने शेयर किया ये वीडियो-

https://www.instagram.com/p/B8jEaG7J4V1/?utm_source=ig_web_copy_link

अभिषेक और ऐश्वर्या ने बेटी के साथ शेयर की तस्वीर.

शिल्पा शेट्टी रेस्टोरेन्ट में नजर आईं.

शिल्पा शेट्टी फैमिली के साथ

आयशा टाकिया

प्रीति जिंटा

दिशा पाटनी

सनी लियोनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *